
गीता और अध्यात्म
संदर्भ
गीता और अध्यात्म वेबसाईट मे अन्तर्मन की रूहानी यात्रा के विविध आयाम हैं। इसमे अतिचेतन मन, बुद्धि की साम्यावस्था और आत्मानुभूति के विषय पर आधारित पुस्तकें हैं। यहां गीता दर्शन, सूफी चेतना और रामानंदी सत्य की सह यात्रा है। गीता के एक-एक श्लोक पर लिखी गयी छह पुस्तकों में गीता दर्शन की विवेचना है। 'दशानन चरित' किताब मे रावण के सकारात्मक व्यक्तित्व को उभारा गया है। सूफी संतों की कथाएं पुस्तक में भारत और बाहर के चुनिंदा संतों की कहानियाँ एवं उनके विचारों का प्रतिपादन है। हनुमान चालीसा की विस्तृत व्याख्या मे एक-एक शब्द का ससंदर्भ विश्लेषण है। सत्संग किताब में लगभग एक सौ आध्यात्मिक प्रसंगों की विवेचना है।
इस वेबसाईट में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति वाले पुष्कर तीर्थ से संबंधित ऐतिहासिक एवं पौराणिक संदर्भों का समन्वय है। इसी तरह अजमेर पर भी एक शोधपूर्ण किताब में इतिहास एवं पर्यटन का सामंजस्य है।
सूफी संत हज़रत हरप्रसाद मिश्रा के रूहानी व्यक्तित्व को उजागर करने वाली किताब हमारी उपलब्धि है।
सभी किताबों में विषय की मौलिकता है। अभिव्यक्ति की सरसता है। जिज्ञासाओं का समाधान है। वैचारिक संतुष्टि है। दृष्टिकोण का नयापन है।




